DA Hike: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और सार्वजनिक निकायों में कार्यरत कर्मियों को एक बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 11% तक की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को यह घोषणा की है। इस फैसले का लाभ हजारों कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा।
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कब से लागू होगी
महंगाई भत्ते का इंतजार कर्मचारी लंबे समय से कर रहे थे जो अब 1 जनवरी 2025 से लागू होगा। इसका अर्थ है कि कर्मचारियों को अगले महीने में वेतन के साथ-साथ 8 महीने का बकाया एरियर भी मिलेगा। राज्य सरकार का यह कदम त्योहारों के मौसम से पहले कर्मचारी और उनके परिवार के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है। लेकिन इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर एरियर और DA बढ़ोतरी के चलते सैकड़ों करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ आएगा। हालांकि सरकार का कहना है कि यह निर्णय कर्मचारियों के हित में है और उनकी आर्थिक सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य के विकास में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और उनकी भलाई सरकार की प्रथम प्राथमिकता है।
पांचवें और छठे वेतनमान के कर्मचारियों को होगा फायदा
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार-
पांचवें केंद्रीय वेतनमान में वेतन पाने वाले सार्वजनिक निकायों और उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए DA की दर 455% से बढ़कर 466% हो गई है।
वहीं, छठे केंद्रीय वेतनमान वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 246 प्रतिशत से बढ़कर 252 प्रतिशत हो गया है। यह फैसला लागू होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में सीधा बड़ा इजाफा होगा। खासतौर पर उन कर्मचारियों को राहत मिलेगी जो लंबे समय से इस महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे।
पेंशन भोगियों को भी मिलेगा बढ़ोतरी का लाभ
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला केवल कर्मचारियों तक सीमित नहीं है। राज्य के पेंशन भोगियों को भी DA बढ़ोतरी का सीधा लाभ दिया जाएगा। पेंशन में बढ़ोतरी होने से रिटायर्ड कर्मियों को महंगाई से राहत मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति में भी बदलाव होगा।
सरकार ने दिया त्योहारों से पहले तोहफा
त्योहारों से पहले महंगाई भत्ता बढ़ने की खबर से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की खुशी दोगुनी हो गई है। लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद सरकार ने यह फैसला किया है। इससे कर्मचारियों के उत्साह में भी वृद्धि होगी और उनकी कार्य शक्ति भी बढ़ेगी।
सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को अगले महीने में वेतन के साथ-साथ 8 महीने का बकाया एरियर भी दिया जाएगा। राज्य सरकार का यह कदम त्योहार के मौसम में कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार ही ऐसे प्रयास करती रहेगी।