Public Holidays: छुट्टियों की बरसात! अक्टूबर में मिलेंगी 15 छुट्टियां स्कूल दफ्तर सब रहेंगे बंद

By
On:
Follow Us

Public Holidays: छुट्टियों का इंतजार बच्चों, बड़ों, सरकारी कर्मचारियों और अभिभावकों को हमेशा बेसब्री से रहता है। ऐसे में अगर लंबी छुट्टियां मिलें तो बच्चों की मौज हो जाती है। अक्टूबर का महीना इस बार बेहद ही खास होने जा रहा है क्योंकि इस महीने में छुट्टियों की भरमार होने वाली है। इस महीने कई बड़े त्योहार और राष्ट्रीय पर्व एक के बाद एक पड़ने वाले हैं। सरकारी कर्मचारी, विद्यार्थी और आम जनता सभी के लिए अक्टूबर में छुट्टियों की बरसात होने वाली है। आइए जानते हैं अक्टूबर 2025 की पूरी छुट्टियों की लिस्ट और कितने दिन स्कूल, कॉलेज व सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

Public Holidays In October 2025

अक्टूबर की छुट्टियां पहली तारीख से ही शुरू हो रही हैं। 1 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर के बीच जहां 8 घोषित सरकारी छुट्टियां मिलने वाली हैं, वहीं चार रविवार अवकाश रहेंगे। साथ ही महिलाओं के लिए भी स्पेशल छुट्टियां रखी गई हैं। आइए जानते हैं अक्टूबर के महीने में कौन-कौन सी छुट्टियां मिलने वाली हैं।

दिनांकछुट्टी का नाम
1 अक्टूबर 2025 (बुधवार)दशहरा (महानवमी)
2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार)महात्मा गांधी जयंती / विजयदशमी
7 अक्टूबर 2025 (मंगलवार)महर्षि वाल्मीकि जयंती
10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)करवा चौथ (महिला विशेष अवकाश)
13 अक्टूबर 2025 (सोमवार)अहोई अष्टमी (महिला विशेष अवकाश)
20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)नरक चतुर्दशी
21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार)दीपावली
22 अक्टूबर 2025 (बुधवार)गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार)भैया दूज / छत्रपति शिवाजी जयंती
27 अक्टूबर 2025 (सोमवार)हलषष्ठी (ललई छठ) – महिला विशेष अवकाश
28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार)छठ पूजा

कुल कितने दिन की छुट्टियां मिलेंगी

अक्टूबर 2025 में छोटे-बड़े त्योहार मिलकर कम से कम 8 दिन की सरकारी छुट्टियां मिलने वाली हैं। खास बात यह है कि दिवाली का हफ्ता कर्मचारियों और विद्यार्थियों दोनों के लिए बोनस अवकाश लेकर आ रहा है। इसके साथ-साथ चार रविवार अवकाश भी मिलने वाले हैं। इसके अतिरिक्त महिलाओं को भी अक्टूबर के महीने में तीन विशेष अवकाश मिलेंगे।

महिला कर्मचारियों के लिए विशेष छुट्टियां

जहां सार्वजनिक अवकाश में सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे और सभी बच्चों के साथ कर्मचारियों की भी छुट्टी रहेगी, वहीं महिला शिक्षिकाओं के लिए भी अक्टूबर के महीने में विशेष अवकाश मिलेंगे। 10 अक्टूबर को करवा चौथ का अवकाश घोषित किया गया है। वहीं 13 अक्टूबर को अहोई अष्टमी का अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त 27 अक्टूबर को हलषष्ठी (ललई छठ) का अवकाश महिलाओं को दिया जाएगा। इस तरह अक्टूबर के महीने में तीन विशेष अवकाश महिलाओं को मिलेंगे। कुल मिलाकर अक्टूबर में लंबी छुट्टियों की बौछार होने वाली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Skip Ad