यूपी में रखे जायँगे 43327 होमगार्ड, सीएम के आदेश पर नियमावली बनाने की प्रक्रिया शुरू UP Home Guard Breaking News

By
On:
Follow Us

UP Home Guard Breaking News: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड संगठन द्वारा बड़े पैमाने पर होमगार्ड के साथ-साथ प्लाटून कमांडर रखने की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदेश में जल्द ही प्रक्रिया शुरू होने वाली है। लंबे समय से होमगार्ड बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए जल्द ही उनका इंतजार समाप्त हो सकता है।

प्रदेश में रखे जाएंगे होमगार्ड स्वयंसेवक

उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड संगठन में 2314 प्लाटून कमांडर रखे जाएंगे जबकि 44000 होमगार्ड स्वयंसेवक रखने की प्रक्रिया अगले माह शुरू हो सकती है। साथ ही बता दें कंपनी कमांडर और मिनिस्ट्रियल स्टाफ के लिए भी विज्ञापन जारी किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल मिलाकर 43327 होमगार्ड स्वयंसेवकों की तैनाती होने जा रही है। प्रदेश में लंबे समय से युवा होमगार्ड बनने का इंतजार कर रहे हैं।

नई नियमावली हो रही तैयार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड संगठन की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द होमगार्ड की तैनाती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरह अलग से होमगार्ड बोर्ड गठित करने का आदेश दिया है। साथ ही जल्द से जल्द नियमावली तैयार करने का निर्देश भी दिया है। जैसे ही नियमावली तैयार होती है इसे कैबिनेट में रखा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद होमगार्ड की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगले महीने होमगार्ड प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

वर्तमान में ढेरों होमगार्ड की जरूरत

काफी लंबे समय से उत्तर प्रदेश में होमगार्ड की कमी चल रही है। वर्तमान में जरूरत की बात की जाए तो कंपनी कमांडर के 1151 पद स्वीकृत हैं, जिन पर केवल 368 ही कार्यरत हैं जबकि 783 रिक्त चल रहे हैं। वहीं प्लाटून कमांडर के 1121 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 381 कार्यरत हैं जबकि 770 रिक्त चल रहे हैं। वहीं होमगार्ड स्वयंसेवकों की बात की जाए तो वर्तमान में 112533 होमगार्ड स्वीकृत हैं जबकि 71155 कार्यरत हैं। वर्तमान में 43327 होमगार्ड की जरूरत है। वहीं मिनिस्ट्रियल स्टाफ की बात की जाए तो 439 स्वीकृत हैं जबकि 330 ही कार्यरत हैं। वर्तमान में 109 की जरूरत है।

बदलेगा चयन का तरीका

बता दें होमगार्ड चयन का तरीका पूरी तरह से बदलने वाला है। अब बोर्ड गठित होने के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। साथ ही प्रबंधन का अनुभव या प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को होमगार्ड बनने में वरीयता मिलेगी। CM के निर्देश के बाद बोर्ड के गठन की कवायद शुरू हो चुकी है और जल्दी प्रक्रिया शुरू होने वाली है। बता दें पहले मंडल स्तर पर होमगार्ड रखे जाते थे जिसमें किसी प्रकार की परीक्षा आयोजित नहीं की जाती थी, लेकिन इस बार पूरा प्रोसेस बदल दिया गया है। अब लिखित परीक्षा पास करने के बाद ही होमगार्ड बन सकेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now